Skip to main content

जानिए: जालिमों को फांसी के फंदे पर लटकाने वाले ‘जल्लाद’ को कितने रुपए मिलते हैं

नई दिल्ली: भारत में कानून के मुताबिक किसी भी जघन्य अपराध के लिए कोर्ट अपराधी को फांसी की सजा सुना सकता है. अगर किसी अपराधी को फांसी की सजा मिली है तो उसके लिए कानून में अलग से प्रावधान किए गए हैं. फांसी की सजा पाने वाले शख्स के साथ साथ एक और शख्स की भूमिका बड़ी गहरी होती है और वो है जल्लाद, जो अपने हाथों से फांसी का फंदा भी तैयार करता है और अपराधी को उस फंदे पर लटकाता भी है. लेकिन क्या आपको बता है कि एक फांसदी के लिए ‘जल्लाद’ को कितने रुपए मिलते हैं? देश के सबसे बड़े जल्लाद पवन कुमार ने खुद इसका जवाब दिया है.
हर महीने मिलते हैं पांच हजार रुपए- जल्लाद
न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जल्लाद पवन ने बताया है, ‘’मुझे उत्तर प्रदेश सरकार से हर महीने सिर्फ पांच हजार रुपए मिलते हैं. यह रुपये मेरठ जेल से हर महीने भेजे जाते हैं.’’ हालांकि जल्लाद पवन से साफ किया कि एक फांसी देने के लिए मिलने वाली रकम इन पांच हजार रुपए से अलग होती है. उन्होंने बताया कि प्रशासन एक फांसी के लिए अलग से पैसे देता है.
एक फांसी देने के लिए मिलते हैं 25 हजार रुपए- जल्लाद
बकौल पवन, “पहले तो सस्ते के जमाने में फांसी लगाने के औने-पौने दाम मिला करते थे. आजकल एक फांसी लगाने का दाम 25 हजार रुपया है. यानी एक अपराधी को फांसी के फंदे पर लटकाने के 25 हजार और दो लटकाने के 50 हजार रुपए मिलते हैं.’’ हालांकि जल्लाद पवन बताते हैं कि इन 25 हजार से जिंदगी नहीं कटनी. फिर भी खुशी इस बात की ज्यादा होती है कि चलो किसी समाज के नासूर को जड़ से खत्म तो अपने हाथों से किया.
निर्भया के मुजरिमों को फांसी देने पर जल्लाद ने क्या कहा है?
पवन ने कहा, “मैं तो एकदम तैयार बैठा हूं. निर्भया के मुजरिमों के डेथ-वारंट मिले और मैं तिहाड़ जेल पहुचूं. मुझे मुजरिमों को फांसी के फंदे पर टांगने के लिए महज दो से तीन दिन का वक्त चाहिए. सिर्फ ट्रायल करुंगा और अदालत के डेथ वारंट को अमल में ला दूंगा. मैं खानदानी जल्लाद हूं. इसमें मुझे शर्म नहीं लगती. मेरे परदादा लक्ष्मन जल्लाद, दादा कालू राम जल्लाद, पिता मम्मू जल्लाद थे. मतलब जल्लादी के इस खानदानी पेशे में मैं अब चौथी पीढ़ी का इकलौता जल्लाद हूं.”
जल्लाद पवन से कैसे और किससे सीखा फांसी देना?
पवन ने पहली फांसी दादा कालू राम जल्लाद के साथ पटियाला सेंट्रल जेल में दो भाईयों को दी थी. दादा के साथ अब तक जिंदगी में पांच खूंखार मुजरिमों को फांसी पर टांगने वाले पवन के मुताबिक, “पहली फांसी दादा कालू राम के साथ पटियाला सेंट्रल जेल में दो भाईयों को लगवाई थी. उस वक्त मेरी उम्र यही कोई 20-22 साल रही होगी. अब मैं 58 साल का हो चुका हूं.” पवन के दावे के मुताबिक अब तक अपने दादा कालू राम के साथ आखिरी फांसी उसने बुलंदशहर के दुष्कर्म और हत्यारोपी मुजरिम को सन 1988 के आसपास लगाई थी. वह फांसी आगरा सेंट्रल जेल में लगाई गयी थी. उससे पहले जयपुर और इलाहाबाद की नैनी जेल में भी दो लोगों को दादा के साथ फांसी पर लटकवाने गया था. ऐसे मुजरिमों को पालकर रखना यानी नये मुजरिमों को जन्म लेने के लिए खुला मौका देना होता है.”

Comments

Popular posts from this blog

एमएस एक्सेल में चार्ट कैसे बनाएं? उनके प्रकार और प्रयोग

चार्ट क्या है? (what is chart in ms excel in hindi) जब आप कुछ लिख रहे होते हैं या एमएस एक्सेल पर कोई पेज बना रहे होते हैं तो कई चीजें ऐसी होती है जो जिन्हे आप चार्ट बनाकर ही समझा सकते हैं। यहां आप अपने डाटा को इन्फोग्राफिक तरीके से ज्यादा अच्छी तरह से पेश कर सकते हैं। ये चार्ट कुछ भी हो सकता है। ये किसी कम्पनी का साल दर साल का परफॉरमेंस हो सकता है या शेयर बाजार के आंकड़े भी हो सकते हैं। एमएस एक्सेल में चार्ट कैसे बनाएं? (how to make chart in ms excel in hindi) एमएस वर्ड में चार्ट बनाने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें: सबसे पहले अपने एक्सेल डॉक्यूमेंट में  Insert  टैब पर क्लीक करें। अब रिबन के अंदर चार्ट वाले सेक्शन में  Chart Type  पर क्लीक करें जिसके बाद इसके अंदर चार्ट के टाइप वाले मेनू खुल जाएँगे। इनके अंदर किसी एक पर क्लीक करते ही आपके सामने तरह-तरह के चार्ट के प्रकार खुल जाएंगे। चार्ट को डिलीट करने के लिए उसपे माउस द्वारा राईट क्लीक करें और  Delete  या  Cut  पर क्लीक करें। अगर आप चार्ट का आकार बदलना चाहते हैं तो माउस ...

फ़िल्टरिंग डेटा

परिचय फ़िल्टर का उपयोग आपकी वर्कशीट में डेटा को कम करने और इसके कुछ हिस्सों को देखने से छिपाने के लिए किया जा सकता है।  हालांकि यह एक छोटे से समूह की तरह लग सकता है, फ़िल्टरिंग अलग है क्योंकि यह आपको केवल उस डेटा को अर्हता प्राप्त करने और प्रदर्शित करने की अनुमति देता है जो आपकी रुचि रखते हैं।  उदाहरण के लिए, आप केवल 25 और 34 वर्ष की आयु के बीच के लोगों को देखने के लिए सर्वेक्षण प्रतिभागियों की एक सूची फ़िल्टर कर सकते हैं। आप  ब्लू  कलर की एक इन्वेंट्री भी देख सकते हैं जिसमें  ब्लू  शब्द हो  , जैसे कि  ब्लूबेल  या  रॉबिन का अंडा नीला  । इस पाठ में, आप सीखेंगे कि  केवल आपके द्वारा आवश्यक जानकारी को प्रदर्शित करने के लिए अपने कार्यपत्रक में डेटा  को कैसे  फ़िल्टर  किया जाए। फ़िल्टरिंग डेटा F  ilters  को आपके कार्यपत्रक के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न तरीकों से लागू किया जा सकता है।  आप पाठ, दिनांक और संख्याओं को फ़िल्टर कर सकते हैं।  आप अपने परिणामों को और कम करने के लिए ...