Skip to main content

गर्भवती हाथी के साथ हुई घटना पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है

नई दिल्ली: केरल में एक प्रेग्नेंट हथिनी (Pregnant Elephant) के साथ कुछ लोगों द्वारा दुरव्यवहार का सबसे क्रूर मामला सामने आया है. दरअसल, गर्भवती हथिनी की पटाखों से भरा अनानास खाने के बाद मौत हो गई, जो कि कुछ स्थानीय लोगों ने उसे दिया था. इस मामले को लेकर बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भड़के नजर आए. इतना ही नहीं, उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की भी मांग की है. अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा कि हो सकता है कि जानवर थोड़े कम जंगली हों और इंसानों में थोड़ी कम इंसानियत हो. बता दें कि गर्भवती हाथिनी के साथ हुइ इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. 
वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने ट्वीट में हाथी के साथ हुई घटना पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "हो सकता है कि जानवर थोड़े कम जंगली हों और लोगों में इंसानियत कम हो. उस हाथी के साथ जो कुछ भी हुआ वह दिल तोड़ने वाला और अस्वीकार्य है. दोषियों के खिलाफ कड़ा से कड़ा एक्शन लेना चाहिए. हर किसी की जिंदगी मायने रखती है." बता दें कि इस घटना को लेकर स्वरा भास्कर, चित्रांगदा सिंह, अनुष्का शर्मा, पूजा भट्ट, अनन्या पांडे और कई  बॉलीवुड कलाकार भी भड़के नजर आए. इसके साथ ही आम लोगों ने भी हाथ के साथ हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश जताया.
बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ कैटीरना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. वहीं, हथिनी की बात करें वह खाने की तलाश में जंगल से बाहर पास के गांव में चली गई थी. वह गांव की सड़कों पर घूम रही थी और तभी वहां के कुछ लोगों ने उसे पटाखों से भरा हुआ अनानास खाने के लिए दिया. वन अधिकारी मोहन कृष्णन्न ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, "हथिनी ने सब पर भरोसा किया. जब उसके मुंह में वो अनानास फटा होगा तो वह सही में डर गई होगी और अपने बच्चे के बारे में सोच रही होगी, जिसे वह 18 से 20 महीनों में जन्म देने वाली थी."

Comments

Popular posts from this blog

एमएस एक्सेल में चार्ट कैसे बनाएं? उनके प्रकार और प्रयोग

चार्ट क्या है? (what is chart in ms excel in hindi) जब आप कुछ लिख रहे होते हैं या एमएस एक्सेल पर कोई पेज बना रहे होते हैं तो कई चीजें ऐसी होती है जो जिन्हे आप चार्ट बनाकर ही समझा सकते हैं। यहां आप अपने डाटा को इन्फोग्राफिक तरीके से ज्यादा अच्छी तरह से पेश कर सकते हैं। ये चार्ट कुछ भी हो सकता है। ये किसी कम्पनी का साल दर साल का परफॉरमेंस हो सकता है या शेयर बाजार के आंकड़े भी हो सकते हैं। एमएस एक्सेल में चार्ट कैसे बनाएं? (how to make chart in ms excel in hindi) एमएस वर्ड में चार्ट बनाने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें: सबसे पहले अपने एक्सेल डॉक्यूमेंट में  Insert  टैब पर क्लीक करें। अब रिबन के अंदर चार्ट वाले सेक्शन में  Chart Type  पर क्लीक करें जिसके बाद इसके अंदर चार्ट के टाइप वाले मेनू खुल जाएँगे। इनके अंदर किसी एक पर क्लीक करते ही आपके सामने तरह-तरह के चार्ट के प्रकार खुल जाएंगे। चार्ट को डिलीट करने के लिए उसपे माउस द्वारा राईट क्लीक करें और  Delete  या  Cut  पर क्लीक करें। अगर आप चार्ट का आकार बदलना चाहते हैं तो माउस ...

फ़िल्टरिंग डेटा

परिचय फ़िल्टर का उपयोग आपकी वर्कशीट में डेटा को कम करने और इसके कुछ हिस्सों को देखने से छिपाने के लिए किया जा सकता है।  हालांकि यह एक छोटे से समूह की तरह लग सकता है, फ़िल्टरिंग अलग है क्योंकि यह आपको केवल उस डेटा को अर्हता प्राप्त करने और प्रदर्शित करने की अनुमति देता है जो आपकी रुचि रखते हैं।  उदाहरण के लिए, आप केवल 25 और 34 वर्ष की आयु के बीच के लोगों को देखने के लिए सर्वेक्षण प्रतिभागियों की एक सूची फ़िल्टर कर सकते हैं। आप  ब्लू  कलर की एक इन्वेंट्री भी देख सकते हैं जिसमें  ब्लू  शब्द हो  , जैसे कि  ब्लूबेल  या  रॉबिन का अंडा नीला  । इस पाठ में, आप सीखेंगे कि  केवल आपके द्वारा आवश्यक जानकारी को प्रदर्शित करने के लिए अपने कार्यपत्रक में डेटा  को कैसे  फ़िल्टर  किया जाए। फ़िल्टरिंग डेटा F  ilters  को आपके कार्यपत्रक के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न तरीकों से लागू किया जा सकता है।  आप पाठ, दिनांक और संख्याओं को फ़िल्टर कर सकते हैं।  आप अपने परिणामों को और कम करने के लिए ...